HomeUttarakhandNainitalजवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट के बच्चों ने निकाली रैली, पुस्तकालय स्थापना

जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट के बच्चों ने निकाली रैली, पुस्तकालय स्थापना

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। पी.एम.श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट सुयालबाड़ी नैनीताल के छात्र—छात्राओं ने प्राचार्य पूरन चन्द्र उपाध्याय के निर्देशन में “बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं” साक्षरता और स्वच्छता विषय पर रैली निकाली।

जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट के बच्चों ने निकाली रैली, पुस्तकालय स्थापना
जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट के बच्चों ने निकाली रैली, पुस्तकालय स्थापना

यह रैली विद्यालय से ग्राम सभा मनर्सा प्राथमिक विद्यालय तक निकाली गई। इस दौरान लोगों को जागरूक भी किया गया। रैली के बाद विद्यालय परिसर में एकत्रित होकर सामुदायिक पुस्तकालय की स्थापना की गई। पुस्तकालय में ज्ञान—विज्ञान, सभ्यता—संस्कृति, संस्कार व उत्तराखंड के प्रमुख रचनाकारों की पुस्तकें प्रदान की गई।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्राथमिक विद्यालय मनरसा के विद्यालय प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष हरीश जीना ने लोगों से सामुदायिक पुस्तकालय का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका पुष्पा पाण्डे ने किया। कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक, प्राथमिक विद्यालय मनरसा के छात्र-छात्राएं, शिक्षक व अभिभावकों में मातृ शक्ति ने प्रतिभाग किया।

अभिभावकों व क्षेत्र वासियों ने पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट सुयालबाड़ी नैनीताल के अभिनव पहल की भूरि-भूरि प्रसंशा की। कार्यक्रम सामुदायिक गीत-संगीत व भारत माता की जयघोष के साथ समाप्त की गई। कार्यक्रम का संचालन पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट सुयालबाड़ी नैनीताल के शिक्षक नारायण सिंह धर्मशक्तू व नीरज तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।

जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट के बच्चों ने निकाली रैली, पुस्तकालय स्थापना
जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट के बच्चों ने निकाली रैली, पुस्तकालय स्थापना
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments