बागेश्वर : जल्द ही भाजपा को मिलेगा नया जिलाध्यक्ष, रायशुमारी तेज

0
जल्द ही भाजपा को मिलेगा नया जिलाध्यक्ष, रायशुमारी तेज
जल्द ही भाजपा को मिलेगा नया जिलाध्यक्ष, रायशुमारी तेज

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन के बाद संगठन पर्व के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। जिला प्रभारी व तीन पर्यवेक्षकों रायशुमारी के लिए यहां पहुंचे। अध्यक्ष पद के लिए दस लोगों ने दावेदारी की है। इसमें वर्तमान अध्यक्ष ने दूसरी बार ताल ठोकी है। अध्यक्ष पद के लिए 83 लोगों को मतदान का अधिकार दिया गया है। जल्द ही भाजपा को जल्द नया जिलाध्यक्ष मिलेगा।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

गुरुवार को रायसुमारी के लिए तीन पर्यवेक्षक के रूप में राजेंद्र सिंह रावत पिथौरागढ़ के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, अजय वर्मा मेयर अल्मोड़ा, दीप भगत पूर्व जिला अध्यक्ष रानीखेत एवं प्रभारी के रूप में मीना गंगोला पूर्व विधायक गंगोलीहाट बागेश्वर पहुंचे। मंडलसेरा स्थित भाजपा कार्यालय में उन्होंने रायशुमारी की। वर्तमान जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, लक्ष्मण सिंह देव, सुरेश कांडपाल, आनंद सिंह मेहता, संजय परिहार, सज्जन लाल टम्टा, रमेश तिवारी, देवेंद्र नाथ गोस्वामी,मथुरा प्रसाद तथा जगदीश कालाकोटी शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS