HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : पिता के बचाव में आये बेटे पर युवकों ने चाकू...

बागेश्वर : पिता के बचाव में आये बेटे पर युवकों ने चाकू से किया हमला

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत एक स्वर्णकार के बेटे पर चाकू से हमला करने के दो आोपी युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

मालूम हो कि कफलखेत निवासी स्वर्णकार जगदीश वर्मा मंगलवार की शाम को घर लौट रहे थे। उनका दो युवक पीछा कर रहे थे। उन्हें इसकी भनक लग गई। उन्होंने घर से अपने पुत्र को बुला लिया। सब्जी काटने वाले चाकू से जैसे ही वह वार करना चाह रहे थे, उनके पुत्र 25 वर्षीय पारस वर्मा ने हाथ आगे कर दिया, जिससे उनके हाथ कट गया। इस मामले में पुलिस ने नरेंद्र सिंह कनवाल पुत्र भूपाल सिंह तथा बलवंत चन्याल पुत्र घनश्याम चन्याल निवासी तल्ला बिलौना के खिलाफ 309, 118 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments