सीएचसी सुयालबाड़ी में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर
ADVERTISEMENTS
सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी नैनीताल में आयोजित नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में तमाम लोगों ने आंखों की जांच कराई। इस मौके पर कुल 58 नेत्र परीक्षण हुए।
सीएचसी सुयालबाड़ी में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर
सीएचसी सुयालबाड़ी में बाबा हैड़ाखान चैरिटेबल एंड रिचर्स हॉस्पिटल की ओर से आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर में आस—पास के गांवों से तमाम लोगों ने काफी संख्या में प्रतिभाग किया। चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मरीजों की जांच करने के साथ ही योग्य सलाह व दवा भी दी गई।
डॉ सत्यवीर सिंह, डॉ भूमिश्री, मुख्य फार्मेसी अधिकारी भुवन जोशी, वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी सुधीर कुमार वर्मा, डेंटल हाईजीनिष्ठ दीपा पांडेय, नर्सिंग अधिकारी कमलेश, वार्ड बॉय खीमा नंद के अलावा अनुभव गुप्ता, नवीन सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।