HomeUttarakhandBageshwarखांकर में PNB का वित्तीय साक्षरता कैंप, 25 बच्चों को गणवेश वितरित

खांकर में PNB का वित्तीय साक्षरता कैंप, 25 बच्चों को गणवेश वितरित

सीएनई रिपोर्टर, काफलीगैर। पंजाब नेशलन बैंक बागेश्वर शाखा ने खांकर में वित्तीय साक्षरता कैंप आयोजित किया। ग्रामीणों को सरकार की स्वरोजगारपरक योजनाओं की जानकारी दी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय खांकर में 25 बच्चों को गणवेश वितरित किए। उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

शाखा प्रबंधक हेम चंद्र पंत ने कहा कि पीएनबी उपभोक्ताओं के साथ ही ग्रामीणों को भी सरकार की योजनाओं का लाभ दे रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री मंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना सहित कन्या बचत योजना आदि की जानकारी दी। स्वरोजगारपरख योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। उन्होंने बैंक सीएसआर फंड के तहत विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र के 25 बच्चों को गणवेश वितरित किए। इस अवसर पर राकेश बिष्ट, भगवती प्रसाद पांडेय, दीवान सिंह रौतेला, कैलाश चंद्र ,कविता देवी, जानकी देवी, प्रभा जोशी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments