HomeUttarakhandNainitalJNV की छात्राओं ने किया जे.सी. बोस कैंपस, भीमताल का शैक्षिक भ्रमण

JNV की छात्राओं ने किया जे.सी. बोस कैंपस, भीमताल का शैक्षिक भ्रमण

भेषज विज्ञान विभाग और जैव प्रौद्योगिकी संस्थान का दौरा

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट सुयालबाड़ी नैनीताल की छात्राओं के समूह ने सर जे.सी. बोस टेक्निकल कैंपस, भीमताल के अंतर्गत संस्थानों का भ्रमण किया। संस्थानों के विभागाध्यक्षों ने छात्राओं का उचित मार्गदर्शन करते हुए उन्हें बहु उपयोगी जानकारी प्रदान की।

ADVERTISEMENTS
JNV की छात्राओं ने किया जे.सी. बोस कैंपस, भीमताल का शैक्षिक भ्रमण
JNV की छात्राओं ने किया जे.सी. बोस कैंपस, भीमताल का शैक्षिक भ्रमण

उल्लेखनीय है कि प्राचार्य पूरन चन्द्र उपाध्याय के निर्देशन पर पी.एम श्री स्कूल के योजनान्तर्गत पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट सुयालबाड़ी नैनीताल (उत्तराखण्ड) की 82 छात्राओं ने 06 अनुरक्षकों के साथ श्री जेसी बोस परिसर भीमताल (कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल) के दो संस्थान भेषज विज्ञान विभाग और जैव प्रौद्योगिकी संस्थान का एक दिवसीय भ्रमण किया। शैक्षिक भ्रमण का विषय ”बालिकाओं को उच्च शिक्षण संस्थान रोल मॉडल एवं सम्प्रेषण” था।

इस दौरान भेषज विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० अनीता सिंह के नेतृत्व में सभी विभागों के प्राध्यापकों ने प्रयोगशालाएं, कक्षाएं, पुस्तकालय, अनुसंधान एवं बुनियादी ढांचे से छात्राओं को अवगत कराया साथ ही करियर के रूप में भेषज विज्ञान की महत्व व उपयोगिता से छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

जैव प्रौद्योगिकी संस्थान के विभागाध्यक्ष डॉ० तपन नैनवाल, डॉ० मंजू तिवारी व डॉ० प्रियंका सती ने पीपीटी व प्रयोगशालाओं के क्रियान्वयन से करियर के रूप में जैव प्रौद्योगिकी की असीम संभावनाओं से छात्राओं को परामर्श एवं मार्गदर्शन किया। उक्त दोनों संस्थान के भ्रमण से छात्राएं उच्च शिक्षण संस्थान के अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी से अवगत हुए।

JNV की छात्राओं ने किया जे.सी. बोस कैंपस, भीमताल का शैक्षिक भ्रमण
JNV की छात्राओं ने किया जे.सी. बोस कैंपस, भीमताल का शैक्षिक भ्रमण
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments