HomeUttarakhandBageshwarविद्युत बिल अधिक आने पर कांग्रेस लाल, प्रदर्शन

विद्युत बिल अधिक आने पर कांग्रेस लाल, प्रदर्शन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। बिजली के बिल अधिक आने पर कांग्रेसियों में आक्रोश है। उन्होंने ऊर्जा निगम के कार्यालय पर धरना दिया। बिलों को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

ADVERTISEMENTSAd

शनिवार को ब्लाक अध्यक्ष दीपक गढ़िया के नेतृत्व में कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए ऊर्जा निगम के कार्यालय पहुंचे। वहां प्रदर्शन किया। कहा कि उपभोक्ताओं के साथ छल हो रहा है। भारी भरकम बिजली के बिल दिए जा रहे हैं। शिविर लगाने के बावजूद उनके बिलों को संशोधित नहीं किया जा रहा है। जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है।

उन्होंने अधिक बिलों की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर हरीश ऐठानी, गोविंद बिष्ट, प्रवीन सिंह, गणेश सिंह, दर्शन सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments