HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुखर

बागेश्वर : लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुखर

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एक बार फिर मुखर हो गए हैं। नाराज कर्मचारियों ने विकास भवन परिसर में प्रदर्शन किया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विकास भवन में पहुंचे। यहां नरोबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त वाली बहनों के महिला कल्याण कोष से अभी तक कोई भी धनराशि नहीं दी गई है। इसका कारण स्पष्ट किया जाए। एमपीआर की बैठक या अन्य कार्य के लिए कार्यालय में न बुलाकर सेक्टर मीटिंग की जाए।

इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए कुर्सी तथा बच्चों के लिए दरी देने, केंद्र की पंजिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए अलमारी उपलब्ध कराने, टेक होम राशन में किलोमीटर न देखते हुए प्रत्येक केंद्र को ढुलान का पैसा देने, पोषण ट्रेक्र में विकास द्वारा जो तय किया गया था व धनराशि पोषण ट्रैकर को न देकर धनराशि सबके खातों में डालने की मांग की गई। इस मौके पर लीला आर्या, तारा देवी, विमला देवी, गीता पांडे, अनीता लोहनी, शोभा कांडपाल, कमला दानू, प्रभा देवी, नीमा जोशी, मुन्नी आर्या, रंजना देवी, आषा जोशी, मरियम डेविड आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments