सीएनई रिपोर्टर, गरुड़। उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून को कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर भाजपाई खुशी से झूम उठे। भाजपाईयों ने गरुड़ में जश्न मनाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया है।
पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपाईयों ने कहा कि भू-कानून के लागू होने से अब पहाड़ की भूमि का तेजी से संरक्षण होगा और भूमाफियाओं पर कड़ी लगाम लगेगी।
इस दौरान जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह राणा, पूर्व जिपंस जनार्दन लोहुमी, व्यापार संघ अध्यक्ष महेश बिष्ट ठाकुर, राजू नेगी, चंदन बोरा, रोहित पांडे, रोहित कुमार, भुवन जोशी, दीपक खुल्बे, हेम रावत, डीके जोशी, नवीन खोलिया, अभय नेगी, महेश पांडे, विनोद पांडेय, रमेश जोशी, रमेश जोशी, हीरा लाल, अक्कू रावत, धनराज सिंह दानू समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।