HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड : गंगोत्री यमुनोत्री, जौनसार बाबर व धनौल्टी में बर्फबारी

उत्तराखंड : गंगोत्री यमुनोत्री, जौनसार बाबर व धनौल्टी में बर्फबारी

देहरादून | उत्तराखंड के कई जिलों में आज मौसम बदला रहा, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी देखने को मिली। हर्षिल घाटी, धनौल्टी, चकराता लोखंडी, मोइला टॉप समेत जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह से बर्फबारी जारी है। वहीं गंगोत्री यमुनोत्री में भी बर्फबारी हो रही है।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तरकाशी में बर्फबारी

गुरुवार सुबह गंगोत्री धाम में बर्फ गिरनी शुरू हो गई। वहीं निचले इलाकों में बारिश के असार बने होने से ठंड बढ़ गई है। गंगोत्री धाम में बर्फबारी होने के कारण तापमान शून्य से नीचे चला गया है। धाम में रहने वाले स्थानीय लोगों सहित यात्रियों ने गरम वस्त्र ओढ़ने शुरू कर दिए हैं। मौसम के करवट बदलते ही उच्च हिमालय की पहाड़ियां बर्फबारी से ढकनी शुरू हो गई हैं। गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित राजेश सेमवाल ने बताया कि सुबह से ही गंगोत्री धाम में बर्फबारी हुई है। जिससे ऊपरी इलाकों सहित निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मां यमुना के शीतकालीन पूजा स्थल के पुजारी शेखर उनियाल ने बताया कि सुबह से क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है।

उत्तराखंड : गंगोत्री यमुनोत्री, जौनसार बाबर और धनौल्टी में बर्फबारी

वहीं जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों चकराता लोखंडी, मोइला टॉप, कुनैन आदि में फरवरी महीने में एक बार फिर बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से जहां ठंड में इजाफा हुआ है, वहीं खेती किसानी बागवानी करने वाले किसानों के लिए यह बर्फबारी संजीवनी का काम करेगी। बर्फबारी होने से जल स्रोत भी रिचार्ज होंगे और कुछ हद तक गर्मियों में पेयजल संकट से भी निजात मिलने की संभावना है।

बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंच रहे सैलानी – वहीं बर्फबारी होने से सैलानियों का रुख एक बार फिर से जौनसार बावर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ा है। टूरिस्ट बर्फबारी का दीदार करने पहुंच रहे हैं। जिससे स्थानीय होटल व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों सहित अन्य दुकानदारों के रोजगार में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।

धनौल्टी में भी बर्फबारी – जहां लोगों को इन दिनों फरवरी के माह में गर्मी महसूस होने लगी थी, वहीं मौसम के करवट लेने से तापमान में गिरावट आई है और उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है। टिहरी जनपद के सुरकण्डा की चोटियों, धनौल्टी काणाताल, वुरांश खण्डा में बर्फबारी देखने को मिल रही है। बर्फबारी होने से व्यवसाई व किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।

बर्फबारी से शून्य से नीचे पहुंचा तापमान

बात दें कि विगत कई दिनों से खिली चटक धूप के बीच गुरुवार सुबह से ही मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी थी। जिसके चलते जिले के तमाम क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। वहीं यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी में भी बर्फबारी होने से पर्यटन स्थलों में आए देश विदेश के श्रद्धालुओं ने बर्फबारी का लुत्फ उठाया। तापमान में आई इस भारी गिरावट के साथ ही पूरे जनपद में शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों के पहाड़ियों में बर्फबारी होने से निचले इलाकों में काड़ाके की ठंड बढ़ गई है।

Weather update, उत्तराखंड : मौसम ने बदला मिजाज, केदारनाथ में बर्फबारी शुरू

यूपी का बजट – 9 लाख आउटसोर्स कर्मियों की सैलरी बढ़ाई, 92 हजार नई नौकरी

धामी सरकार ने पेश किया एक लाख करोड़ से ज्यादा का बजट, सात बिंदुओं फोकस

 

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments