HomeUttarakhandBageshwarराष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर क्विज व भाषण प्रतियोगिता, विजेता सम्मानित

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर क्विज व भाषण प्रतियोगिता, विजेता सम्मानित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद देहरादून के तत्वावधान में जूनियर तथा सीनियर वर्ग की विज्ञान क्विज प्रतियोगिता तथा बेहतर जीवन के लिए विज्ञान शिक्षा पर भाषण प्रतियोगिता हुई।

प्रतियोगिता का शुभारंभ बीडी पांडेय कैंपस की भौतिक विज्ञान की प्राध्यापक डॉ. गीता बर्थवाल ने किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य विज्ञान के प्रति प्रेरित करना तथा आमजन में वैज्ञानिक सोच पैदा करना है। इस दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता लक्षिता टंगड़िया ने जीती।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

विक्टर मोहन जोशी इंटर कॉलेज सभागार में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में यू-कॉस्ट के जिला समन्वयक दीप जोशी ने कहा कि विज्ञान दिवस वैज्ञानिक और शोधकर्ताओं को अपना काम प्रदर्शन करने, युवा पीढ़ी को विज्ञान के लिए मंच प्रदान करना है।

प्रतियोगिता के परिणाम

बेहतर जीवन के लिए विज्ञान शिक्षा विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में लक्षिता टंगड़िया, भरत भट्ट तथा हिमांशु मेहता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की क्विज प्रतियोगिता में जिम कॉर्बेट स्कूल प्रथम, विवेकानंद द्वितीय तथा सरस्वती शिशु मंदिर तृतीय स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर प्रथम, जिम कॉर्बेट द्वितीय तथा कंट्रीवाइड तृतीय स्थान पर रहा। विजेताओं को जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभ विनय कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन रवि मिश्रा ने किया। इस मौके पर प्रदीप गड़िया, हंसा पांडे, करिश्मा दानू, सुनीता आर्या, मीनाक्षी टंड़िया, हरीश नैनवाल, प्रदीप सिंह, कृष्णा भंडारी, आशा परिहार, राजेश आगरी व कमलेश गड़िया मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments