HomeUttarakhandDehradunबिरसा मुंडा की धरती पर समाजसेवी डॉ० आशा लाल हईं सम्मानित

बिरसा मुंडा की धरती पर समाजसेवी डॉ० आशा लाल हईं सम्मानित

देहरादून। बिरसा मुंडा की धरती कहे जाने वाली रांची के दिगंबर जैन भवन में अखिल भारतीय शहीद स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद की चौथी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जोगाराम जी की पुत्री डॉ० आशा लाल सम्मान किया गया।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि डॉ० आशा लाल वरिष्ठ पूर्व कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी हैं तथा महापरिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य एवं उत्तराखंड कॉर्डिनेटर भी हैं। झारखंड के 107 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी नंदकिशोर मांझी की अध्यक्षता व राष्ट्रीय महासचिव कुमार पटेल के संचालन में आयोजित महापरिषद बैठक में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय उपस्थित रही।

स्तंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों को दिलायेंगे सम्मान : दीपिका

मंत्री दीपिका पाण्डेय ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों को कांग्रेस खासकर इंदिरा गांधी के समय में जो सम्मान मिला वह आज सेनानियों के उत्तराधिकारियों को भी सम्मान मिलना चाहिए। वह केंद्र और राज्य सरकार से सम्मान चाहते हैं जो बिलकुल जायज है। उन्होंने झारखंड में भी अलग राज्य बनाने के लिए जिन लोगों ने आंदोलन किया था उन्हें चिन्हित किए जाने की बाबत चल रहे काम की जानकारी दी। उन्होंने माना कि आजादी के बाद लोकतंत्र या जो जनतंत्र है वह स्वतंत्रता सेनानियों की देन है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियो को सम्मान देने का भरोसा दिलाते हुए संगठन की सभी नौ सूत्री मांगो को जायज बताया।

राष्ट्रीय समन्वय हरिराम गुप्ता ने ने देश भर में फैले दो करोड़ स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को एकजुट करने पर जोर दिया। इस महापरिषद की बैठक में 22 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में स्वतंत्रता सेनानियों के सपने का भारत बनाने के लिए देश के युगों में देशभक्ति का जुनून भरने के लिए अभियान चलाने पर बल दिया गया। केंद्र सरकार से स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी का ऑनलाइन पहचान पत्र निर्गत करने, केंद्र एवम विभिन्न न्यायालयों द्वारा पूर्व में पारित निर्णयों का क्रियान्वयन करने की मांग की गई।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पंत, एसएन मिश्रा, अजय सितलानी, विनोद कुमार चौधरी, अरविंद ठाकुर, डॉ. इंदिरा मिश्रा, डॉक्टर वंदना राय, परिणीता झा, जयप्रकाश ठाकुर, श्रीमती प्रतिमा, सुरेंद्र बेटोला, गिरिजा शंकर राय, राम कुमार स्वतंत्र, डॉक्टर कुमारी ज्योत्स्ना, ब्रहमचारी डॉ. संजय द्विवेदी, सत्यप्रकाश द्विवेदी, पप्पू पटेल, प्रकाश चंद्र आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments