शराब के नशे में दौड़ा रहा था स्विफ्ट कार, गिरफ्तार
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। सोमेश्वर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक कार चालक को शराब के नशे में धुत पाये जाने पर गिरफ्तार किया है। वाहन को सीज कर दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। आदेशों के अनुपालन में थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में महिला एसआई सोनू बाफिला मय पुलिस टीम के सोमेश्वर बाजार में चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान कार संख्या UK01-D-2667 स्विफ्ट कार को चैक किया गया। जिसका चालक विजय पांडे निवासी ग्राम रसियारागांव, सोमेश्वर जनपद अल्मोडा शराब के नशे में पाया गया। चालक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज करते हुए डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।