HomeUttarakhandAlmoraजंगल की आग: हमारा नुकसान, प्रकृति की त्रासदी ! जागरुकता संदेश

जंगल की आग: हमारा नुकसान, प्रकृति की त्रासदी ! जागरुकता संदेश

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। वनाग्नि की रोकथाम के लिए वन विभाग द्वारा इन दिनों खास मुहिम चलाई जा रही है, जिसमें व्यापक प्रचार—प्रसार करके आम जनता से वनों को आग से बचाने की अपील विभिन्न माध्यमों से की जा रही है। इसी क्रम में आज उत्तरी गौला वन क्षेत्र के प्यूड़ा अनुभाग में वनाग्नि रोकथाम हेतु रैली का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

आयोजित रैली में स्कूली छात्र—छात्राओं व महिलाओं ने शिरकत की। रैली के माध्यम से जनता से वनों में आग न लगाने और अमूल्य संपदा की रक्षा करने की अपील करी गयी। वनाधिकारियों ने कहा कि यदि क्षेत्र में वनाग्नि की कोई घटना हो जाए तो विभाग का सहयोग करें। इस अवसर पर अनुभाग अधिकारी बृजेश विश्वकर्मा, प्लांटेशन वाचर दीवान सिंह, जी.यू.पी.एस. सिमैल स्कूल के बच्चे और अध्यापक मौजूद रहे। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा। वनों को आग से बचाने के हर संभव उपायों को धरातल में उतारने के प्रयास हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments