HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी मीडिया सेंटर में सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी ने संभाला पदभार

हल्द्वानी मीडिया सेंटर में सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी ने संभाला पदभार

हल्द्वानी। यहां मीडिया सेंटर में बतौर सूचना अधिकारी/मीडिया सेंटर प्रभारी नियुक्त हुईं प्रियंका जोशी ने आज सोमवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। वहीं, पूर्व जिला सूचना अधिकारी ज्योति सुंदरियाल का देहरादून तबादला हो गया है।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि हल्द्वानी मीडिया सेंटर की सूचना अधिकारी नियुक्त हुई प्रियंका जोशी मूलरूप से लोहाघाट के बाराकोट ब्लॉक के रावल गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने हाईस्कूल की पढ़ाई लोहाघाट के ऑकलैंड स्कूल से की। इसके बाद हल्द्वानी के निर्मला कॉन्वेंट स्कूल से इंटर और फिर बीएससी पंतनगर विश्वविद्यालय से किया। उन्होंने आईआईएमसी दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की। प्रियंका जोशी के पिता एचएन जोशी जीआईसी लोहाघाट से बतौर प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त हुए हैं। माता पुष्पा जोशी गृहणी हैं। प्रियंका जोशी का जिला सूचना अधिकारी पद पर चयन पीसीएस परीक्षा 2021 में हुआ था।

ज्ञात रहे कि बीते दिनों हुए सूचना निदेशालय से हुए स्थानांतरण आदेश में गिरिजा शंकर जोशी को जिला सूचना अधिकारी और प्रियंका जोशी को मीडिया सेंटर हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी है। गिरिजा शंकर जोशी पूर्व में चंपावत जिले के जिला सूचना अधिकारी थे। उन्हें इसके साथ ही हल्द्वानी मीडिया सेंटर का भी प्रभार दिया गया था। ऐसे में अब प्रियंका जोशी हल्द्वानी मीडिया सेंटर में बतौर सूचना अधिकारी जिम्मेदारी संभालेंगी। हम सीएनई मीडिया परिवार की ओर से उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

 

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments