HomeUttarakhandAlmoraबड़ी ख़बर : 32 लाख से अधिक मादक पदार्थों की तस्करी हुई...

बड़ी ख़बर : 32 लाख से अधिक मादक पदार्थों की तस्करी हुई फेल, दो गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

SOG व कोतवाली अल्मोड़ा टीम को मिली बड़ी कामयाबी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र ​पींचा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार नशा तस्करी पर प्रहार किया जा रहा है। पुलिस टीम ने आज एसओजी के साथ मिलकर बड़ी मात्रा में अफीम व स्मैक बरामद किया है। माल की कीमत 32 लाख से अधिक है।

एसएसपी ने बताया कि गत देर रात्रि अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी कोतवाली अल्मोड़ा अजेन्द्र प्रसाद व एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग की गई। इस दौरान करबला तिराहे से 150 मीटर बेस तिराहे की तरफ मुख्य मार्ग पर शुभम सिंह बिष्ट के कब्जे से 106 ग्राम स्मैक व सिक्की खान के कब्जे से 1.14 किलोग्राम अफीम (1 किलो 14 ग्राम) बरामद हुई। जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में NDPS अधिनियम में एफआईआर दर्ज की गई।

पूछताछ में हुआ यह खुलासा

पूछताछ में प्रकाश में आया हैं कि अभियुक्त शुभम सिंह बिष्ट मूल रुप से लमगड़ा, अल्मोड़ा का रहने वाला हैं। अभियुक्त शुभम सिंह बिष्ट सिरौली, बरेली से स्मैक व अफीम लाकर छोटे-छोटे पुड़िया बनाकर बेचता था। अभियुक्त शुभम सिंह बिष्ट स्मैक व अफीम बेचने के लिये अभियुक्त सिक्की खान को अपने साथ लेकर आया था। आरोपी शुभम सिंह बिष्ट के विरुद्ध जिला नैनीताल में एनडीपीएस एक्ट व अन्य में 03 मुकदमे पंजीकृत होना प्रकाश में आया हैं तथा दोनों के विरुद्ध आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही हैं।

शुभम सिंह बिष्ट उम्र 29 वर्ष पुत्र धरम सिंह बिष्ट हाल निवासी नैनी होटल आउट हॉउस कम्पाउण्ड माल रोड थाना मल्लीताल जिला नैनीताल है। वहीं सिक्की खान उम्र 20 वर्ष पुत्र दिल्लन खान प्यास, थाना सिरोली जिला बरेली उत्तर-प्रदेश का रहने वाला है। इनके पास से 106 ग्राम स्मैक (कीमत 31,80,000 रुपये) व 1.14 किलोग्राम अफीम (1 किलो 14 ग्राम) (कीमत 1,14,000 रुपये) बरामद हुई है। कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी पुलिस टीम में एसआई संतोष तिवारी, हेड कांस्टेबल कैलाश चन्द्र, तथा एसओजी अल्मोड़ा से कांस्टेबल राकेश भट्ट व इन्द्र कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments