HomeBreaking NewsHaldwani Breaking : रोडवेज की बस सीज, शराब के नशे में धुत...

Haldwani Breaking : रोडवेज की बस सीज, शराब के नशे में धुत मिला चालक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। पुलिस ने तीनपानी के पास शराब के नशे में धुत एक रोडवेज बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बस को भी सीज कर दिया गया है। वहीं, भोटियापड़ाव चौकी पुलिस ने हल्द्वानी से बागेश्वर चलने वाली एक टैक्सी के चालक को भी नशे में वाहन चलाने पर गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशों पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।अभियान का उद्देश्य नशे में वाहन चलाने वाले ड्राइवरों पर कड़ी कार्यवाही और आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

बस में लगा था आंनद विहार दिल्ली का बोर्ड

पहला मामले में चौकी प्रभारी मंडी प्रेम विश्वकर्मा ने गत दिवस तीन पानी बाईपास पर वाहन चेकिंग के दौरान एक रोडवेज बस संख्या UK07 PA 5111 को रोका। उत्तराखंड परिवहन निगम की बस को लेकर वह गौलापार की तरफ से ला रहा था। जांच में रोडवेज का चालक चंदन पुत्र राम सिंह शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया। बस में कुछ सवारियां भी थीं, जो मौके से उतर कर अन्य वाहनों से गंतव्य को चले गए। शराब के नशे में बस चलाते हुए सवारियों की जान जोखिम में डालने पर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। बस आनंद विहार दिल्ली जा रही थी।

बोलेरो टैक्सी के चालक गिरफ्तार
बोलेरो टैक्सी के चालक गिरफ्तार

दूसरे मामले में भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान UK02TA2313 बोलेरो टैक्सी के चालक कैलाश राम को शराब को शक के आधार पर रोका। वह नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया गया। वह हल्द्वानी से बागेश्वर सवारियों को लेकर जा रहा था। चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments