HomeBreaking NewsHaridwar : जेल में बंद पूर्व विधायक चैंपियन की देर रात बिगड़ी...

Haridwar : जेल में बंद पूर्व विधायक चैंपियन की देर रात बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में भर्ती

Haridwar News | बीती 27 जनवरी से रोशनाबाद जेल में बंद पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की शनिवार की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें जिला कारागार से जिला अस्पताल रेफर किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जिला अस्पताल के कमरा नंबर 1 उनका उपचार चल रहा है। कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को लूजमोशन (दस्त) की शिकायत के चलते हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। वहीं चैंपियन की सेहत में सुधार बताया जा रहा है। डॉक्टर उनके टेस्टों की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। यदि आवश्यकता पड़ती है तो उन्हें हायर सेंटर के लिए भेजा जाएगा। वहीं पुलिस ने हॉस्पिटल परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं।

गौरतलब है कि दो सप्ताह पहले, खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग के आरोप में चैंपियन को गिरफ्तार किया गया था। घटना के बाद, उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। कोर्ट ने चैंपियन की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी थी। तब से वह रोशनाबाद जेल में बंद है। वहीं, खानपुर विधायक उमेश कुमार को से जमानत मिल गई थी। सोशल मीडिया का विवाद फायरिंग तक पहुंच गया था, इस दौरान क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण बन गया था। फायरिंग की इस घटना में चैंपियन और उनके समर्थकों पर उमेश कुमार के कार्यालय पर हमला करने का आरोप है। जबकि उमेश कुमार के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 की मौत, 12 घायल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments