HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : 01 लाख 93 हजार की चरस बरामद, एक गिरफ्तार

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : 01 लाख 93 हजार की चरस बरामद, एक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। लमगड़ा थाना पुलिस ने 966 ग्राम अवैध चरस के साथ मुक्तेश्वर निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमत 1,93,200 रूपये बतायी जा रही है।

जानकारी के अनुसारी थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान धौलकड़िया तिराहा मोरनौला पर आरोपी हीरा बल्लभ मेलकानी की तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से 966 ग्राम चरस बरामद हुई। जिस पर उसे गिरफ्तार करते हुए, थाना लमगड़ा में धारा 8/20 NDPS अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी हीरा बल्लभ मेलकानी उम्र 48 वर्ष पुत्र स्व. लक्ष्मीदत्त मेलकानी ग्राम बेड़चूला, मुक्तेश्वर जिला नैनीताल का रहने वाला है। लमगड़ा पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राहुल राठी, चौकी प्रभारी मोरनौला मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल देवराज सिंह, विनोद कुमार व धर्मेन्द्र सिंह मेहता शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments