HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड : स्वास्थ्य विभाग में तबादले, कई जिलों के सीएमओ-सीएमएस बदले

उत्तराखंड : स्वास्थ्य विभाग में तबादले, कई जिलों के सीएमओ-सीएमएस बदले

देहरादून | उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ी संख्या में तबादले किए गए है, जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग ने कई जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) के पदों पर प्रशासनिक फेरबदल किए गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

वहीं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि राज्य सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए संकल्पित है। जिसके चलते विभागीय मूल्यांकन और कार्यक्षमता के आधार पर कई जिलों में सीएमओ और सीएमएस के पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। साथ ही कहा कि तबादलों का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, कार्यकुशलता और जवाबदेही को बढ़ाना है। ताकि जनता को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं समय पर मिल सकें। उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त अधिकारी अपने-अपने जिलों में चिकित्सा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में पूरी तत्परता से काम करेंगे। सरकार की ओर से प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचे को बेहतर करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे लोगों को लाभ मिल सके।

इन अधिकारियों के लिए गए तबादले :-

>> डॉ प्रवीण कुमार, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी को महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय में बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया।
>> डॉ पीके चंदोला मुख्य चिकित्सा अधीक्षक उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश को प्रमुख परामर्शदाता ऑर्थोपेडिक सर्जन उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश के पद पर तैनात किया गया।
>> डॉ पारूल संयुक्त निदेशक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पौड़ी को प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई।
>> डॉ केके अग्रवाल प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक उप जिला चिकित्सालय रुद्रपुर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधमसिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई।

>> डॉ विनय कुमार त्यागी को उप जिला चिकित्सालय प्रेमनगर से हटाकर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई।
>> डॉ प्रताप सिंह को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय देहरादून से हटाकर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई।
>> डॉ विजय सिंह को उप जिला चिकित्सालय विकासनगर देहरादून से हटाकर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बेस चिकित्सालय कोटद्वार की जिम्मेदारी दी गई।
>> डॉक्टर सत्य प्रकाश त्रिपाठी जिला चिकित्सालय बागेश्वर को प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी दी गई।
>> डॉ मनोज कुमार शर्मा प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधमसिंह नगर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून की जिम्मेदारी दी गई।

>> प्रभारी सीएमओ बागेश्वर डॉ. कुमार आदित्य को बागेश्वर में नियमित सीएमओ की जिम्मेदारी दी गई।
>> संयुक्त निदेशक डॉ. पारुल को पौड़ी, डॉ. केके अग्रवाल को ऊधमसिंह नगर को सीएमओ बनाया गया।
>> वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलवीर सिंह को एसीएमओ चंपावत बनाया गया।
>> अपर निदेशक पद पदोन्नत डॉ. हरीश चंद्र गढ़ाकोटी को सीएमएस जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा बनाया गया।

>> डॉ. बिंदेश कुमार शुक्ला को अपर निदेशक स्वास्थ्य महानिदेशालय, डॉ. विजय सिंह को सीएमएस बेस अस्पताल कोटद्वार, डॉ. विजयेश भारद्वाज को सीएमएस जिला चिकित्सालय हरिद्वार, डॉ. सत्यप्रकाश त्रिपाठी को सीएमएस पिथौरागढ़, डॉ. राजेश गुप्ता को प्रमुख परामर्शदाता मेला अस्पताल हरिद्वार, डा. संदीप निगम को प्रमुख परामर्शदाता जिला महिला चिकित्सालय हरिद्वार, डॉ. राजेश कुमार सिन्हा को सीएमएस रुद्रपुर, डॉ. मनीष दत्त को प्रमुख परामर्शदाता रेडियोलॉजिस्ट हरिद्वार, डॉ. पंकज माथुर को प्रमुख परामर्शदाता निश्चेतक बाजपुर, डा. देवेंद्र कुमार चक्रपाणी को प्रधानाचार्य प्रशिक्षण केंद्र को नैनीताल बनाया गया।

>> संयुक्त निदेशक पद पदोन्नत डा. राजीव उपाध्याय को परामर्शदाता जिला अस्पताल बागेश्वरी, डॉ. मुकेश जोशी को उप जिला चिकित्सालय हल्द्वानी, डॉ. अमित रौतेला को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ऋषिकेश, डा. लोकेंद्र दत्त सेमवाल को प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक पौड़ी, डॉ. राम प्रकाश को प्रभारी सीएमओ रुद्रप्रयाग, डॉ. प्रताप सिंह को एसीएमओ पौड़ी, पौड़ी के सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार को स्वास्थ्य निदेशालय में बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया।

IAS अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम को मिला प्रमोशन, बनाए गए प्रमुख सचिव

 

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments