HomeUttarakhandBageshwarगरीब कैदी सहायता योजना का हो बेहतर क्रियान्वयन : आशीष भटगांई

गरीब कैदी सहायता योजना का हो बेहतर क्रियान्वयन : आशीष भटगांई

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिला मजिस्ट्रेट आशीष भटगांई ने गरीब कैदियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु गठित जनपद स्तरीय सशक्त समिति की बैठक ली। बैठक में जेल में निरुद्ध सिद्ध दोष कैदियों को गरीब कैदी सहायता योजना दिए जाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

जिसमें एक सिद्ध दोष बंदी को भारत सरकार द्वारा शुरू की गई गरीब कैदी सहायता योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता दिए जाने हेतु जिलाधिकारी ने संबंधितों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गरीब कैदी सहायता योजना का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन किया जाए। जेल में बंद जिले के ऐसे गरीब कैदी जो आर्थिक तंगी की वजह से जुर्माना या जमानत राशि वहन न कर पाते है तथा जेल में बंद है, उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए चिह्नित किया जाए। ऐसे मामलों को समिति के सम्मुख रखने के भी निर्देश दिए। बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयेंद्र सिंह चौहान, न्यायिक मजिस्ट्रेट पुनीत कुमार, सीओ अजय लाल साह, अभियोजन अधिकारी सीमा भेतवाल, कारागार अधीक्षक जयंत पांगती उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments