HomeUttarakhandNainitalइंटरनल कम्पलेंट कमेटी की अध्यक्ष ने दी लैंगिक संरक्षण एक्ट की जानकारी

इंटरनल कम्पलेंट कमेटी की अध्यक्ष ने दी लैंगिक संरक्षण एक्ट की जानकारी

ADVERTISEMENTSAd

महिला कर्मचारियों को सुरक्षित और समर्पित कार्यस्थल मुहैया कराना उद्देश्य

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। पुलिस विभाग में कार्यरत महिलाओं से आज इंटरनल कंप्लेंट कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं मुखातिब हुईं। इस दौरान महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को लैंगिक संरक्षण एक्ट और उनके अधिकारों से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के निर्देशन में जनपद नैनीताल में कार्यरत महिला अधिकारी और कर्मचारियों के लिए गठित इंटरनल कंप्लेंट कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित किया गया।

अभियोजन अधिकारी श्रद्धा रावत ने बताया क्या हैं अधिकार व सुरक्षा साधन

इस सम्मेलन में महिला कर्मचारियों को कार्यस्थल पर लैंगिक संरक्षण एक्ट और उनके अधिकारों से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। श्रीमती श्रद्धा रावत अभियोजन अधिकारी, जिला नैनीताल ने विशेष रूप से महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और उनके द्वारा उठाए जा सकने वाले कदमों पर प्रकाश डाला।

सम्मेलन में अध्यक्ष दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं, सदस्य श्रद्धा रावत, अभियोजन अधिकारी और सदस्य श्रीमती सुनीता कुंवर, प्रभारी महिला हेल्पलाइन ने महिला कर्मचारियों के हितों के प्रति पुलिस विभाग की प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया और लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित मामलों में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। इस सम्मेलन का उद्देश्य महिला कर्मचारियों को सुरक्षित और समर्पित कार्यस्थल मुहैया कराना है, जहाँ वे बिना किसी भय और भेदभाव के अपने कार्यों को पूर्ण कर सकें।

पुलिस विभाग की महिलाओं के साथ गोष्ठी
पुलिस विभाग की महिलाओं के साथ गोष्ठी
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments