HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : जे एंड के में पुलिस टीम पर एक और...

ब्रेकिंग न्यूज : जे एंड के में पुलिस टीम पर एक और आतंकी हमला, तीन जवान शहीद

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के करीरी इलाके में आतंकियों ने सोमवार को सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी पर फायरिंग कर दी। हमले में 3 जवान शहीद हो गए। सीआरपीएफ के 2 जवानों और पुलिस के एक स्पेशल अफसर को गोली लगी थी। तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जम्मू-कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि एक सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। मारे गए आतंकी की एके-47 बरामद हो गई है। हमले में लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकी शामिल थे। एनकाउंटर अभी जारी है। चार दिन में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले की ये दूसरी घटना है। 14 अगस्त को नौगाम में आतंकियों की फायरिंग में 2 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। पिछले कुछ दिनों में पुलिस पार्टी और सेना के काफिले पर आतंकी हमले बढ़ गए हैं। 12 अगस्त को भी बारामूला के सोपोर में सुरक्षाबलों पर हमला किया गया था, जिसमें एक जवान घायल हुआ था। आतंकियों ने सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त पार्टी को निशाना बनाया था।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments