रानीखेत : लोनिवि में नए अधिशासी अभियंता दीप पांडे ने संभाला कार्यभार
सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत। नए अधिशासी अभियंता दीप पांडे ने लोक निर्माण विभाग रानीखेत का कार्यभार संभाल लिया है।
ADVERTISEMENTS
निर्माणाचार्य कल्याण समिति के पदाधिकारीयों द्वारा नए अधिशासी अभियंता दीप पांडे का लोक निर्माण विभाग का पुष्प गुच्छ व माला पहना कर जोर दार स्वागत किया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता ने तमाम लोगों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि सड़क व अन्य निर्माण कार्य निर्माणाचार्य (ठेकेदारो) के सुझावों को लेते हुए किए जायेंगे। वह क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध हैं। स्वागत समारोह कार्यक्रम में संरक्षक पूरन सिंह मेहरा, कोषाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह, सचिव प्रकाश चंद नेगी, कुलदीप सिंह फर्तयाल, प्रमोद सिंह रावत, धर्मेंद्र सिंह अधिकारी, रणजीत सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।