HomeUttarakhandBageshwarजनता के भरोसे पर खरा उतर करूंगा चहुंमुखी विकास : खेतवाल

जनता के भरोसे पर खरा उतर करूंगा चहुंमुखी विकास : खेतवाल

खेतवाल सहित 11 सभासदों ने ली पद व गोपनियता की शपथ

गरुड़ व कपकोट में भी शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। नगर पालिका के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक नुमाईश मैदान में भव्य तरीके से आयोजित किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष सुरेश खेतवाल सहित 11 सभासदों को एसडीएम मोनिका ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सुरेश खेतवाल ने कहा कि जिस विश्वास के साथ जनता ने भरोसा किया उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरेंगे और नगर का चहुंमुखी विकास करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सुरेश खेतवाल ने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए सभी सभासदों को साथ लेकर पूरे जोश से काम किया जाएगा। इस मौके पर प्रशासक जिला पंचायत बसंती देव व दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने सभी को बधाई देते हुए नगर के विकास में जनता के विश्वास के अनरूप कार्य करने की अपेक्षा की।
जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने नव गठित बोर्ड के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले के विकास के लिए टीम भावना के कार्य किया जायेगा। कहा कि नगर के विकास के लिए प्रशासन तत्पर है। साथ ही कहा कि नगर की जो भी समस्याएं है, उन्हें शासन तक पहुँचाया जायेगा।

इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा इंद्र सिंह फर्स्वाण, पुलिस अधीक्षक चंद्र शेखर आर घोड़के, नवीन परिहार, उपजिलाधिकारी मोनिका, ईओ मोहम्मद यामीन, संजय शाह जगाती, कुंदन परिहार, इंद्र सिंह परिहार, किशन सिंह मलड़ा, हेम जोशी, दलीप खेतवाल, हयात सिंह परिहार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जयंत सिंह भाकुनी ने किया।

गरुड़ में अध्यक्ष समेत सात सभासदों ने ली शपथ

गरुड़। नगर पंचायत गरुड़ के प्रथम बोर्ड का विधिवत गठन हो गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष भावना वर्मा समेत सात वार्डों के सभासदों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर अध्यक्ष भावना वर्मा ने कहा कि वह नगर का चहुमुंखी विकास करेंगी। आम आदमी की समस्याएं दूर की जाएंगी।

गरुड़ नगर पंचायत  अध्यक्ष भावना वर्मा शपथ लेने के बाद सभासदों व समर्थकों के साथ
गरुड़ नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा शपथ लेने के बाद सभासदों व समर्थकों के साथ

विकासखंड सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने सर्वप्रथम अध्यक्ष भावना वर्मा को शपथ दिलाई। इसके बाद फूलवाड़ीगूंठ वार्ड की सभासद ममता, भकुनखोला के सभासद ललित प्रसाद, गढ़सेर के प्रदीप चंद्र गुरूरानी, स्याल्दे की मोनिका वर्मा, नौघर के शुभम भैसोड़ा, राम मंदिर दर्शानी के अंकित जोशी, पाये गरुड़ गंगा वार्ड की सभासद बबीता नेगी ने क्रमश: शपथ ली। उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने कहा कि सभी मिलकर नगर का सर्वांगीण विकास करें। प्रशासन भी हरसंभव सहयोग करेगा। संचालन नारायण सिंह किरमोलिया ने किया। इस दौरान तहसीलदार निशा रानी, नायब तहसीलदार प्राची बहुगुणा, ईओ अनुज कुमार, पूर्व ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट, नंदन सिंह अल्मिया, एडवोकेट डीके जोशी, भुवन पाठक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगत डसीला, गिरीश कोरंगा, दिग्विजय फर्सवाण, बबलू नेगी, हेम रावत, रंजीत रावत, हरीश जोशी, हेम वर्मा, लक्ष्मण आर्या, प्रकाश कोहली, संजय फर्सवाण, ललित परिहार, देवेंद्र परिहार, पुष्पा कोरंगा आदि मौजूद थे।

कपकोट। नगर पंचायत नव निर्वाचित अध्यक्ष समेत सात सभासदों ने पद तथा गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य ने शपथ दिलाई। उन्होंने नगर पंचायत विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कपकोट नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐंठानी व सभासद शपथ लेते
कपकोट नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐंठानी व सभासद शपथ लेते

शु्क्रवार को ओएनजीसी भवन सभागार में आयोजित शपथ समारोह में नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष गीता ऐठानी ने पहले शपथ ली। उसके बाद वार्ड सदस्य गजेंद्र कपकोट, गणेश तिरुवा, नीमा बिष्ट, दीपक ऐठानी, विमला देवी, रेखा देवी, प्रमोद पांडे ने शपथ ली। उन्होंने नगर पंचायत कपकोट की प्रगति, समृद्धि एवं विकास का संकल्प दोहराया। पूर्ण ताक़त और सच्ची निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी गीता चंद्रा, बलवंत सिंह भौर्याल, विक्रम शाही, सुरेश कांडपाल, भुवन गढ़िया, हरीश कोरंगा, दयाल ऐठानी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments