HomeUttarakhandAlmoraकहा पिट्ठू बैग में कपड़े हैं, तलाशी में निकला ढाई लाख से...

कहा पिट्ठू बैग में कपड़े हैं, तलाशी में निकला ढाई लाख से अधिक का गांजा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। सल्ट पुलिस ने चंकिंग के दौरान मचूला क्षेत्र के करीब डडोली बैंड पर एक तस्कर को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। उसके ​पिट्ठू बैग में 9.935 kg गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत ढाई लाख से अधिक आंकी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी देवेंद्र पींचा के आदेश पर लगातार नशे के विरुद्ध ​अभियान चलाया जा रहा है। आदेश के क्रम में सल्ट पुलिस टीम द्वारा चेंकिग के दौरान मरचूला से 300 मीटर आगे डडोली बैण्ड की तरफ एक व्यक्ति सोम सिंह को रोककर पिट्ठू बैग के बारे में जानकारी की गई तो बैग में कपड़े होना बता रहा था। चेक करने पर पिट्ठू बैग में 9.935 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। तस्कर को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर जेल भेजा गया है।

मथुरा का रहने वाला है तस्कर

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मथुरा निवासी इमरान के कहने पर शंकरपुर से पिट्ठू में गांजा भरकर ले जा रहा था, जिसके बदले उसे पैसे मिलते। गिरफ्तार सोम सिंह उम्र 31 वर्ष पुत्र हरीश चन्द्र यूपी के थाना कोसीकला, मथुरा का निवासी है। बरामद गांजे की कुल कीमत 2,48,375 है। गिरफ्तारी करने वाली सल्ट पुलिस टीम में एसआई धरम सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेश चंद्र, कांस्टेबल विपिन पांथरी, हेमन्त मनराल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments