अल्मोड़ा, 16 अगस्त। जहां पुलिस लगातार कोविड-19 से संबंधित नियमों का पालन कराने पर पूरा ध्यान दे रही है। वहीं कोविड-19 के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए अन्य प्रयास भी कर रही है। इसी क्रम में नगर के कई क्षेत्रों को सेनिटाइज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा के निर्देश पर रविवार को अग्निशमन अधिकारी उमेश चंद्र परगाई के नेतृत्व में फायर यूनिट अल्मोड़ा और पालिका की संयुक्त टीम ने मिनी वाटर टैंक से नगर के करबला, धारानौला, मकेड़ी व एनटीडी क्षेत्र में सोडियम हाइपो क्लोराइट का छिड़काव किया और इन क्षेत्रों को सेनिटाइज किया।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




