HomeBreaking Newsउत्तरकाशी में फिर महसूस हुए भूंकप के झटके

उत्तरकाशी में फिर महसूस हुए भूंकप के झटके

Uttarakhand News | उत्तराखंड के सीमांत जिले उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए हैं। भूकंप के झटके से लोग खौफ में आ गए। लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकले। एक हफ्ते के भीतर लगातार तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि, अभी तक कहीं से भी कोई जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, उत्तरकाशी में शाम 3 बजकर 28 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.7 मापी गई। जिसकी गहराई जमीन से 5 किलोमीटर नीचे थी। बता दें कि उत्तरकाशी में लगातार भूकंप आ रहे हैं। एक हफ्ते के भीतर लगातार तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अब एक बार फिर से आज यानी 29 जनवरी को भूकंप आया है।

उत्तरकाशी आपदा परिचालन केंद्र की मानें तो जिले के सभी थानों और चौकी समेत तहसील मुख्यालयों से भूकंप की जानकारी ली गई है। कहीं पर भी भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। इसके साथ ही जिला प्रशासन की ओर से लोगों से जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है।

हल्द्वानी : इन लड़कों को महंगी पड़ी स्टंटबाजी, पुलिस ने सिखाया सबक

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments