HomeBreaking Newsभीमताल झील में लड़कों की अजीब हरकत, पुलिस ने सिखाया सबक

भीमताल झील में लड़कों की अजीब हरकत, पुलिस ने सिखाया सबक

ADVERTISEMENTSAd

🔥 05 स्टंटबाजों सहित नाव मालिक पर कार्यवाही

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। आजकल युवाओं में सोशल मीडिया में फ़ॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ मची हुई है। इसके लिए बहुत से युवा बिना सोचे—समझे कुछ भी कर गुजरते हैं। कई बार ऐसी हरकत भी उनके द्वारा कर दी जाती है, जिससे उनका खुद का व दूसरे का जीवन संकट में पड़ सकता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल से ऐसी मूर्खतापूर्ण हरकत करने वालों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। पुलिस ने भीमताल झील में स्टंटबाजी कर रहे दिल्ली से आए पांच युवकों सहित नाव मालिक पर भी कार्रवाई की है।

एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा मताहतों को कानून व्यवस्था के सख्त अनुपालन के साथ ही रैश ड्राइविंग व स्टंटबाजी करने वालों पर भी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जिसके क्रम में थानाध्यक्ष भीमताल विमल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा गत दिवस कार्रवाई की गई।

भीमताल झील में  वोटिंग के लिए आये, करने लगे स्टंट

नाव मालिक को भी भरना पड़ा 5 हजार जुर्माना

भीमताल झील में दिल्ली से आए 05 युवकों द्वारा झील में वोटिंग करते समय स्टंट कर किये जाने का मामला प्रकाश में आया। जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल इस तरह का कृत्य करने से रोका गया। सभी युवकों आकाश पुत्र रामगोपाल गुप्ता निवासी नई दिल्ली, रोहित पुत्र सुशील कुमार निवासी नई दिल्ली, गोपी कुमार पुत्र वीर सिंह निवासी नई दिल्ली, प्रदीप कुमार पुत्र ब्रिज कारण निवासी नई दिल्ली, राहुल पलडिया पुत्र किरण कुमार निवासी सोन गांव भीमताल, जावेद पुत्र लियाकत हुसैन निवासी सलड़ी भीमताल वोट मालिक को थाना हाजा लाकर पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई। नाव मालिक का भी 5000 रुपये का चालान किया गया तथा भविष्य में ऐसे स्टंट न करने की हिदायत दी गई।पुलिस टीम में एसआई रविंद्र सिंह राणा, कांस्टेबल मंनोज पंत, हरीश बिष्ट शामिल रहे।

खतरनाक स्टंट भेज सकता है अस्पताल या जेल !

इधर नैनीताल पुलिस ने युवाओं से अपील करी कि वे यातायात नियमों का पालन करें। वाहनों, नावों आदि से ख़तरनाक स्टंटबाजी न करें। जिससे स्वयं भी सुरक्षित रहेंगे व अन्य लोग भी सुरक्षित रहेंगे। ख़तरनाक करतब (स्टंट) उनको अस्पताल या जेल भी भेज सकता है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments