HomeUttarakhandUdham Singh NagarUdham Singh Nagar : कांग्रेस नेता के भाई की ट्रेन की चपेट...

Udham Singh Nagar : कांग्रेस नेता के भाई की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Udham Singh Nagar | काशीपुर में ट्रेन की चपेट में आकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के छोटे भाई की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

आईटीआई थाना पुलिस को सुबह लगभग दस बजे बाजपुर रोड स्थित बल्ली ढाबा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की सूचना मिली। एसआई प्रकाश सिंह बिष्ट ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। गेटमैन ने मृतक की पहचान कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा जंगी के छोटे भाई राजकुमार शर्मा (72) पुत्र रघुनाथ राय शर्मा निवासी रामनगर रोड इंदिरा कॉलोनी कटोराताल के रूप में की।

सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने बताया शुक्रवार सुबह राजकुमार बल्ली ढाबा के पास स्थित अपने खेत की देखभाल के लिए आए थे। उनके खेत रेलवे लाइन के दोनों ओर हैं। लोगों ने बताया कि राजकुमार मोबाइल फोन पर बात करते हुए एक खेत से दूसरे खेत की ओर रेलवे लाइन क्रॉस करके जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब नौ बजे लालकुआं से काशीपुर आने वाली ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया वह अपने पीछे पत्नी मधु शर्मा, बेटा रजत शर्मा व बेटी रागिनी और रुचिता को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments