HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: कांग्रेस ने ऐतिहासिक व सांस्कृतिक नगर को डुबोने का काम किया:...

अल्मोड़ा: कांग्रेस ने ऐतिहासिक व सांस्कृतिक नगर को डुबोने का काम किया: बिट्टू कर्नाटक

✍️ भाजपा में शामिल पूर्व दर्जा मंत्री एवं वरिष्ठ नेता ने प्रेसवार्ता में कही यह बात
✍️ बोले— मेयर पद पर अजय वर्मा की जीत निश्चित, अब होगा समग्र विकास

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पूर्व दर्जा मंत्री एवं कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेता बिट्टू कर्नाटक ने आज दो टूक कहा कि ऐतिहासिक व सांस्कृतिक शहर अल्मोड़ा को अंधकार में डुबोने का काम पालिका में अब तक काबिज लोगों ने किया है। कांग्रेस ने पालिका की कुर्सी पर बैठकर सिर्फ नमस्कार कर फर्जी चमत्कार दिखाया और जिन लोगों के वोट के बल पर कुर्सी संभाली, उन्हीं के साथ छलावा किया। उन्होंने कहा कि अब भाजपा ही समग्र विकास कर नगर को समस्यामुक्त करेगी। उन्होंने मेयर पद पद यहां ईमानदार एवं व्यवहार​ कुशल भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा की निश्चित ही जीत का दावा किया।

यहां एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में बिट्ट कर्नाटक ने उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा नगर पूरे पर्वतीय क्षेत्र का मुख्यालय होने के साथ ही ऐतिहासिक है। मगर अफसोसजनक है कि इतने महत्वपूर्ण शहर अव्यवस्थाओं से घिरा है। राज्य गठन के बाद ढाई दशक गुजर गए, मगर यहां कुछ भी व्य​स्थित व सुविधाजनक नहीं हो पाया। नागरिक सुविधाओं को तरसते ही रह गए हैं। आज तक भी पथ प्रकाश, सहूलियत भरे रास्ते, उचित जल निकासी, तंदरुस्त सड़कें, चौकस सफाई व कूड़ा निस्तारण सपना बना है। उचित व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी। उन्होंने नगर की इस हालत के लिए कांग्रेस को ही इसलिए जिम्मेदार बताया कि यहां नगर पालिका में दशकों से कांग्रेस ही काबिज रही है।

श्री कर्नाटक ने कहा कि पहली बार अल्मोड़ा में मेयर पद के लिए चुनाव हो रहा है और इसमें भाजपा ने बेहद ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ व व्यवहार कुशल प्रत्याशी अजय वर्मा को मैदान में उतारा है। जिन्हें उनकी कर्तव्यनिष्ठा व मुदुल व्यवहार के चलते सभी का आशीर्वाद मिल रहा है। ऐसे में उनकी बड़े अंतर से जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि अजय वर्मा की जीत के बाद दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ नगर का विकास होगा और नगर सालों—साल की समस्याओं से मुक्त होगा। ऐसा ही घोषणा पत्र लेकर भाजपा आई है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्होंने करीब 35 साल तक पूरी कर्तव्यनिष्ठा से सेवा दी, लेकिन कांग्रेस में उन्हें बार—बार तिरस्कार का ही सामना करना पड़ा, लेकिन इतने सालों बाद अब वे सही जगह पर आए हैं। प्रेसवार्ता में भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, दर्शन रावत आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments