HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: *जिले में एक पालिका व दो नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद...

बागेश्वर: *जिले में एक पालिका व दो नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए 10 नामांकन

✍️ सभासदों के लिए कुल 64 प्रत्याशियों ने भरे हैं पर्चे, जिले में निकाय चुनाव की गरमाहट
✍️ भाजपा से खेतवाल, कांग्रेस से रावल और कांग्रेस के बागी कवि जोशी ने ठोकी ताल
✍️ तैयारी: साढ़े आठ सौ चुनाव कार्मिकों पर प्रथम रेंडमाइजेशन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जनपद की एक नगर पालिका एवं दो नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए कुल 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि नगर पालिका व नगर पंचायत में सभासद के लिए 64 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। इसके साथ ही निकाय चुनाव के माहौल में गरमाहट आ गई है। आज बागेश्वर नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से सुरेश खेतवाल, कांग्रेस से गीता रावल तथा निर्दलीय व कांग्रेस के बागी कवि जोशी, सपा से दीवान सिंह व प्रेम कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा। नगर पंचायत अध्यक्ष कपकोट के लिए भाजपा से गीता ऐठानी व कांग्रेस से धना बिष्ट ने शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन किया।

बागेश्वर नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी सुरेश खेतवाल के नामांकन के लिए कार्यकर्ता सुबह 11 बजे नुमाईशखेत में एकत्रित हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ताओं के साथ तहसील परिसर में पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण व प्रभारी बीरेंद्र वल्दिया की मौजूदगी में नामांकन कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के पक्ष में नारेबाजी की। इस दौरान राज्य दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्ववती दास, सुबोध साह, प्रमोद मेहता, घनस्याम जोशी, रमेश तिवारी धीरेंद्र परिहार मनीष पांडे आदि मौजूद रहे। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी गीता रावल ने स्वराज भवन स्थित गांधी मूर्ति पर माल्यार्पण कर समर्थकों के साथ स्वराज भवन से तहसील मुख्यालय जुलूस के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाध्यक्ष भगवत डसीला के मौजूदगी में नामांकन कराया। इस दौरान राजेंद्र परिहार, बबलू नेगी, लोकमणि पाठक, राजेंद्र टंगड़िया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने ढोल नगाड़ों की थाप पर जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन भी किया। दो बजे बाद कांग्रेस के बागी कवि जोशी ने नगर में जुलूस निकाला और अपना निर्दलीय प्रत्यशी के रूप में नामांकन कराया। जबकि सपा से दीवान सिंह व निर्दलीय प्रेम कुमार ने सादगी के साथ पर्चा दाखिल किया।

उधर कपकोट में भाजपा की ओर से गीता ऐठानी ने नामांकन कराया। सुबह कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां से भराड़ी बाजार, पुल बाजार, कपकोट बाजार में जुलूस निकाला। इसके बाद तहसील पहुंचे। यहां विधायक सुरेश गड़िया के नेतृत्व में नामांकन कराया। इस दौरान राम सिंह कोरंगा, सुरेश कांडपाल आदि मौजूद रहे। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी धना बिष्ट ने नगर में जुलस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। विभिन्न बाजारों से होते हुए तहसील पहुंचे। यहां नामांकन कराया। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण , उमेश जोशी आदि मौजूद रहे। जबकि गरुड़ नगर पंचायत के लिए रविवार को भाजपा से ललिता वर्मा , कांग्रेस से भावना वर्मा, सिविल सोसायटी की प्रत्याशी नीमा वर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए अपना पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा बागेश्वर नगर पालिका सभासद पद के लिए 30 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया। जबकि गरूड़ में 18 व कपकोट में 16 प्रत्याशीयों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
850 चुनाव कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन

बागेश्वर: जनपद में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शिता व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशीष भटगांई की मौजूदगी में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआइसी कक्ष में चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात 850 कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। जिसमें तीनों निकायों के लिए तैनात पीठीसीन अधिकारी के साथ ही मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय व मतदान अधिकारी तृतीय का रेंडमाइजेशन हुआ। रेंडमाइजेशन के दौरान अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राहुल सिंह आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments