HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : मतदान से वंचित रहेंगे सदस्यता फार्म जमा नहीं करने वाले...

रानीखेत : मतदान से वंचित रहेंगे सदस्यता फार्म जमा नहीं करने वाले व्यापारी

ADVERTISEMENTS

✒️ 31 दिसंबर निर्धारित हुई अंतिम तिथि

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत। प्रांतीय उद्योग व्रूापार मंडल चुनाव समिति की बैठक में सदस्यता फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 निर्धारित की गई। तय हुआ कि निर्धारित तारीख तक सदस्यता नहीं लेने वाले व्यापारी मतदान नहीं कर पायेंगे।

बैठक के दौरान चुनाव समिति ने अब तक जमा सदस्यता फार्मों की जांच की व सदस्यता अभियान को अंतिम रूप देने पर विचार किया। फार्म के जमा होने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई। चुनाव समिति के अध्यक्ष अगस्त लाल साह ने कहा कि जिन व्यापारीयो के सदस्यता फार्म अभी तक नही जमा हो पाए हैं उन सभी से अनुरोध किया कि 31 दिसंबर तक चुनाव समिति के किसी भी सदस्य के पास अपना फार्म व सदस्यता शुल्क जमा कर सदस्यता अभियान को पूर्ण करें।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

साथ ही चुनाव समिति द्वारा यह भी तय किया गया कि जिस भी व्यापारी का सदस्यता फार्म किसी कारणवश तय तारीख तक जमा नही हो पाता है तो ऐसे व्यापारी को चुनाव बाद सदस्यता दी जाएगी, लेकिन इस बार के चुनाव मे मतदान नही कर पाएंगे। बैठक में चुनाव समिति अध्यक्ष अगस्त लाल साह, महासचिव कुल्दीप कुमार, सचिव हेम भगत, कोषाध्यक्ष अतुल कुमार अग्रवाल, जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, जिलामंत्री राजेन्द्र पाण्डेय, जगदीश अग्रवाल, विमल भट्ट व ललित मोहन नेगी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments