HomeBreaking Newsहल्द्वानी नगर निगम चुनाव के लिए ललित जोशी कांग्रेस से मेयर पद...

हल्द्वानी नगर निगम चुनाव के लिए ललित जोशी कांग्रेस से मेयर पद के प्रत्याशी

✒️ जानिए इनका राजनैतिक सफर

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। कांग्रेस ने कुमाऊं के सबसे बड़े हल्द्वानी नगर निगम के मेयर उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में हल्द्वानी नगर निगम के कांग्रेस से प्रत्याशी पूर्व छात्र नेता और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री कांग्रेसी नेता ललित जोशी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। टिकट देने के मामले ने यहां कांग्रेस ने भाजपा को पछाड़ दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

बताना चाहेंगे कि कांग्रेस नेता ललित जोशी मेयर पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार के रूप् में उभरे हैं। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा समेत पार्टी के तमाम बड़े नेताओं ने ललित जोशी पर अपना भरोसा जताया है। ललित जोशी का राजनीतिक जीवन छात्र राजनीति से लेकर राज्य आंदोलनकारी और एनडी तिवारी सरकार में दर्जा राज्यमंत्री तक बेहद शानदार रहा है। उन्होंने जनहित से जुड़े तमाम आंदोलनों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

ललित जोशी का राजनैतिक सफर

वह पिछले 32 सालों से राजनीति में सक्रिय हैं। उनकी जन्म तिथि 23 नवंबर 1971 है। उन्होंने 1991 में एनएसयूआई के सचिव के रूप में राजनीति में कदम रखा। इसके बाद छात्र संघ और कांग्रेस पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी भूमिका निभाई। साल 1995 में एमबीपीजी महाविद्यालय हल्द्वानी के छात्र संघ के सचिव, साल 1998-99 छात्र संघ अध्यक्ष, जबकि साल 1999-2000 तक छात्र महासंघ कुमाऊं विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में भी उन्होंने सक्रिय रूप से भाग लिया।

वे साल 2003 से 2006 तक कुमाऊं मोटर ओनर्स यूनियन के अध्यक्ष/प्रबंधन प्रमुख रहे हैं। देखना अब यह है कि कांग्रेस का यह सिपाही आगे चलकर कैसे पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरता है। इसके लिए सभी को 25 जनवरी तक का इंतजार करना होगा।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments