HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी/रुद्रपुर : कार और पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर, दोनों गाड़ियों में...

हल्द्वानी/रुद्रपुर : कार और पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर, दोनों गाड़ियों में लगी आग

रुद्रपुर | हल्द्वानी रोड पर नैनीताल जिले की सीमा पर पंतनगर थाना क्षेत्र के टांडा रोड में एक कार और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वाहन से धुंआ उठने लगा और दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, सूचना पर दमकल विभाग सिडकुल और हल्द्वानी से गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में कार सवार सहित पांच लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह एक कार हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जा रही थी। कार जैसे ही टांडा रेंज के पास पहुंची, तभी सामने की ओर से आ रही पिकअप और कार के बीच टक्कर हो गई और दोनों वाहनों में आग लग गई। कार सवार चार लोग और पिकअप चालक अपने वाहनों से उतरकर दूर चले गए। सिडकुल पंतनगर अग्निशमन अधिकारी चंदन राम फायर यूनिट के तीन वाहनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कुछ ही मिनट पर आग पर काबू पा लिया। वहीं, सिडकुल चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि आज सुबह कार और पिकअप के बीच टक्कर हो गई है। हादसे में पांचों लोगों को मामूली चोटें आई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments