HomeUttarakhandNainitalनिवर्तमान पार्षद विद्या देवी ने किया जन संपर्क, समस्याओं का लिया जायजा

निवर्तमान पार्षद विद्या देवी ने किया जन संपर्क, समस्याओं का लिया जायजा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। नगर निगम के होने जा रहे चुनाव को लेकर पार्षद पद के संभावित उम्मीदवारों ने भी अपना चुनाव—प्रचार तेज कर दिया है। वार्ड संख्या 37 जवाहर ज्योति दो के अंतर्गत निवर्तमान पार्षद विद्या देवी ने व्यापक जन संपर्क कर जन समस्याओं का जायजा लिया।

हल्द्वानी : निवर्तमान पार्षद विद्या देवी ने किया जन संपर्क, जन समस्याओं का लिया जायजा
हल्द्वानी : निवर्तमान पार्षद विद्या देवी ने किया जन संपर्क, जन समस्याओं का लिया जायजा

इस दौरान समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए क्षेत्र के लोगों से सहयोग की अपील की। भ्रमण व जन संपर्क के दौरान उनके साथ हृदयेश कुमार, अधिवक्ता हरीश आर्य, रोषपाल मौर्या, अनुज कुमार, गंगा बिष्ट, सुभाष टम्टा जी, छात्र संघ उपाध्यक्ष अमन बिष्ट, इंदिरा विश्व कर्मा, गीता मौर्या, धना नगरकोटी, रजत कुमार, मनमोहन, मुन्ना शुक्ला समेत तमाम लोग शामिल रहे। बता दें कि 2018 में शहर के नजदीकी गांवों को निगम में शामिल किए जाने से बाद वर्तमान में नगर निगम में वार्डों की संख्या 30 से बढ़कर 60 हो चुकी है। मौजूदा मेयर पद के चुनाव में पार्षद महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments