HomeBreaking Newsयूपी में तीन खालिस्तानी आतंकी ढेर, एके-47 और विदेशी पिस्टल बरामद

यूपी में तीन खालिस्तानी आतंकी ढेर, एके-47 और विदेशी पिस्टल बरामद

ADVERTISEMENTS

🔥 खालिस्‍तानी कमांडो फोर्स के सदस्‍य थे आतंकी

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बड़ा एनकाउंटर हुआ है। यहां पंजाब में ग्रेनेड हमले के आरोपी तीन खालिस्‍तानी आतंकी ढेर कर दिये गये हैं। यूपी और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई आज सोमवार सु‍बह हुई। तीनों आतंकी खालिस्‍तानी कमांडो फोर्स के सदस्‍य थे। उनके पास से दो एके 47 समेत कई हथियार बरामद हुए हैं।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

Pilibhit Encounter: बता दें कि इन तीन आतंकवादियों की पहचान गुरविंदर सिंह, रवि और जसप्रीत के रूप में हुई है। तीनों ने कुछ समय पहले पंजाब के गुरदासपुर पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला किया था। डीजीपी प्रशांत कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि तीनों आतंकी एनकाउंटर में मार गिराए गए हैं।

02 AK 47 समेत कई हथियार बरामद

पूरनपुर इलाके में यह बड़ा आपरेशन हुआ। तीनों आतंकियों की तलाश में पंजाब पुलिस की टीम यूपी पुलिस के साथ‍ मिलकर तलाशी अभियान चला रही थी। डीजीपी ऑफिस की तरफ से बताया गया है कि तीनों दुर्दांत अपराधी गुरदासपुर के रहने वाले थे। तीनों पीलीभीत के पूरनपुर में छिपकर रह रहे थे।

आतंकियों की पूरी पहचान —

  • गुरविंदर सिंह पुत्र गुरुदेव सिंह, उम्र करीब 25 वर्ष निवासी मोहल्ला कलानौर, थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, पंजाब
  • वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि पुत्र रंजीत सिंह उर्फ जीता उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम अगवान थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, पंजाब
  • जसन प्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह उम्र करीब 18 वर्ष निवासी ग्राम निक्का सूर, थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, पंजाब
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments