ADVERTISEMENTS
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: 21वीं पशु गणना तय समय पर पूरी होगी। विभाग गंभीरता से काम करेगा। यह जिले के सतत विकास को सुनिश्चित करने तथा नीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण है। पशु गणना के आंकड़े सटीक होंगे।
जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गोट वैली तथा पशुपालन विभाग की समीक्षा की। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी योगेश भारद्वाज ने बताया कि पशु गणना की जा रही है। जिले में भी लगभग 64 हजार पशुपालकों के घर घर जाकर प्रगणक गणना करेंगे। वर्तमान तक 12 हजार गणना की गई है। जिसमें गाय, भैंस, घोड़ा, कुत्ता, खच्चर, बकरी, गधा, सूअर, खरगोश, भेड़ समेत 16 प्रजातियां शामिल हैं। जिनकारी जानकारी डिजिटल रूप में ली जा रही है। बैठक में डा. पंकज जोशी, एसवीओ अशोक कुमार, कमल तिवारी, कविराज मर्तोलिया, देवेंद्र राणा, कमान सिंह, नवीन जोशी आदि उपस्थित थे।
ADVERTISEMENTS

