HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः बाबा साहेब पर टिप्पणी से गुस्साए कांग्रेसजन, पुतला फूंका

बागेश्वरः बाबा साहेब पर टिप्पणी से गुस्साए कांग्रेसजन, पुतला फूंका

ADVERTISEMENTS

✍️ बोले- देश से माफी मांगें प्रधानमंत्री व गृहमंत्री

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः लोकसभा में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडर पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। साथ ही इसके बावजूद प्रधानमंत्री के मौन रहने पर आश्चर्य जताया। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित साह व भाजपा का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पीएम व गृह मंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस के जिला महामंत्री कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता गुरुवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि हम गांधी, नेहरू, भगत सिंह, अंबेडकर, चंद्रशेखर आजाद, स्वामी विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस व सरदार बल्लभ भाई पटेल को अपना आदर्श मानते हैं। इसका मतलब ये नहीं की हम अपने आदर्शों का नाम लेना बंद कर दें। उन्होंने कहा की ऐसी मनोभावना के लिए अमित साह और नरेंद्र मोदी को पूरे देश से माफ़ी मांगनी चाहिए, अन्यथा कांग्रेस को आंदोलन का बिगुल फूंकना पड़ेगा। सभा के बाद पुतला दहन किया गया।

पूरे कार्यक्रम में सुनील पांडेय नगर अध्यक्ष, गोकुल परिहार जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस, भीम कुमार, रोहित खैर, बबलू मटियानी, दिव्याशु पिंडारी, पंकु कुमार, प्रेम दानू, पुष्पा आर्या, दिवाकर नेगी, राज पांडेय, पृथ्वी राणा आदि मौजूद थे। उधर गरुड़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने डंगोली चौराहे पर गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंक कर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबी, रोजगार, विकास की बात सुनी ही नहीं जाती है। इस सरकार के लिए न तो संविधान मायके रखता है और न ही देश के कायदे कानून। संसद में देश के गृहमंत्री संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान करते हैं। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान गिरीश कोरंगा, प्रकाश कोहली, उमेश पांडेय, हरीश भट्ट, हरीश आर्य, आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments