HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: मोटरमार्ग के विवाद सुलझाने क्षेत्र में खुद पहुंचे विधायक गड़िया

बागेश्वर: मोटरमार्ग के विवाद सुलझाने क्षेत्र में खुद पहुंचे विधायक गड़िया

ADVERTISEMENTS

✍️ ग्रामीणों के दुखड़े सुने, तय समय पर निर्माण पूरा करने निर्देश दिए

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले की कांडा तहसील के नरगोली-सिमायल मोटरमार्ग के विवाद को दूर करने क्षेत्र के विधायक सुरेश गड़िया क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की। उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि हर गांव को जोड़ने का काम सरकार कर रही है। विकास कार्य में कोई भी बाधा न बनें। आधे घंटे की वार्ता के बाद ग्रामीण मान गए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को तय समय पर निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए।

मालूम हो कि गत दिनों सिमायल गांव के लोगों ने नरगोली-सिमायल सड़क का निर्माण कार्य रोक दिया। ग्रामीण मशीन के आगे बैठ गए। तब से निर्माण कार्य ठप था। लोगों की शिकायत के बाद क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन सड़क का मौका मुआयना किया। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों के साथ वार्ता की। विधायक ने कहा कि सर्वे के अनुसार ही सड़क निर्माण किया जा रहा है। इसमें किसी भी प्रकार का विवाद करना ठीक नहीं है। विवाद से विकास कार्य प्रभावित होते हैं। उन्होंने कार्यदायी संस्था को तय समय सीमा के भीतर सड़क निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर ग्रामीणों के साथ ठेकेदार व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments