एनसीसी स्वयंसेवियों ने रानीबाग में लिया फायरिंग का प्रशिक्षण
ADVERTISEMENTS
राइंका ढोकाने से एनसीसी की जूनियर व सीनियर विंग हुई शामिल
सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एसीसी) के छात्र—छात्राओं के प्रशिक्षण का यहां हल्द्वानी के निकटवर्ती रानीबाग केंद्र में आयोजन हुआ। इस दौरान राइंका ढोकाने से आए जूनियर व सीनियर विंग की छात्राओं ने फायरिंग का प्रशिक्षण हासिल किया।
एनसीसी स्वयंसेवियों ने रानीबाग में लिया फायरिंग का प्रशिक्षण
उल्लेखनीय है कि यहां रानीबाग स्थित केंद्र में एनसीसी के प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। इस दौरान राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने के बच्चों ने फायरिंग ट्रेनिंग में हिस्सा लिया। एएनओ दीपक कुमार, मनोज पंत की अगुवाई में एनसीसी जूनियर व सीनियर विंग ने यह प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान हिमांशु मठपाल और सुश्री आरती सुयाल ने भी सहयोग प्रदान किया। प्रशिक्षण का हिस्सा बने बच्चों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की भरपूर सराहना की।
एनसीसी स्वयंसेवियों ने रानीबाग में लिया फायरिंग का प्रशिक्षण
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।