HomeAccidentबिग ब्रेकिंग : काकड़ीघाट के पास थार दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल, हल्द्वानी रेफर

बिग ब्रेकिंग : काकड़ीघाट के पास थार दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल, हल्द्वानी रेफर

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी। अल्मोड़ा—हल्द्वानी हाईवे में काकड़ीघाट के पास एक थार वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। इस हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

काकड़ीघाट के पास थार दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल, हल्द्वानी रेफर
काकड़ीघाट के पास थार दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल, हल्द्वानी रेफर

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर शाम एक थार काकड़ीघाट के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार सुरेश उम्र 36 साल पुत्र दिवान सिंह निवासी नौगांव, कुंदन सिंह 38 साल पुत्र हरीश निवासी भीमताल तथा दामोदर उम्र 40 साल पुत्र रूप निवासी शहाजहानपुर घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पहले सीएचसी सुयालबाड़ी ले जाया गया। सीएचसी में डॉ. राहुल व नर्सिंग अधिकारी कमलेश ने उनका प्राथमिक उपचार किया। बेहतर उपचार के लिए तीनों को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। सुयालबाड़ी में 108 एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं होने से​ ​अन्य व्यवस्था की गई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments