HomeUttarakhandDehradunUttarakhand : पांच आईपीएस अफसरों के तबादले, राजीव स्वरूप बने आईजी गढ़वाल

Uttarakhand : पांच आईपीएस अफसरों के तबादले, राजीव स्वरूप बने आईजी गढ़वाल

Uttarakhand News | शासन ने बुधवार रात पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। दो साल से भी ज्यादा समय से आईजी गढ़वाल की जिम्मेदारियां देख रहे करण सिंह नगण्याल का तबादला करते हुए अब ये जिम्मेदारी राजीव स्वरूप को दी गई है। एडीजी अमित सिन्हा के पास अब शासन में खेल विभाग और डाइरेक्टर एफएसएल की जिम्मेदारी रहेगी। राष्ट्रीय खेलों को देख उनसे सीसीटीएनएस की जिम्मेदारी हटा दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उधर, पूर्व डीजीपी अभिनव कुमार के जाने के बाद मुख्यालय में कानून व्यवस्था किसी के पास नहीं थी। अब ये दायित्व एक बार फिर से एडीजी वी मुरुगेशन संभालेंगे। मुरुगेशन के पास सीबीसीआईडी और निदेशक विजिलेंस का चार्ज भी बना रहेगा। बता दें कि कानून व्यवस्था का चार्ज पिछले दिनों मुख्यमंत्री के मुख्यालय निरीक्षण के बाद पूर्व डीजीपी अभिनव कुमार के पास चला गया था। इनके अलावा एडीजी एपी अंशुमन को सीसीटीएनएस और दूरसंचार का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। अंशुमन के पास प्रशासन व इंटेलिजेंस सिक्योरिटी व पीएसी की जिम्मेदारी बनी रहेगी। आईजी करण सिंह नगण्याल को अब आईजी इंटेलिजेंस व सिक्योरिटी का चार्ज दिया गया है।

Uttarakhand : पांच आईपीएस अफसरों के तबादले, राजीव स्वरूप बने आईजी गढ़वाल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments