HomeUttarakhandAlmoraडेंजर जोन क्वारब : सोमवार को टूटा पहाड़, अधिकारियों के फूले हाथ—पांव

डेंजर जोन क्वारब : सोमवार को टूटा पहाड़, अधिकारियों के फूले हाथ—पांव

ADVERTISEMENTS

✒️ कई घंटे जाम के बाद छोटे वाहनों के लिए खुला मार्ग फिर से हुआ बंद

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत डेंजर जोन क्वारब में आज सोमवार सुबह अचानक पहाड़ दरक जाने के बाद से सड़क बंद हो गई है। जिसके बाद से जाम में फंसे सैकड़ों वाहनों को वापस भेजा गया। काफी मशक्कत के बाद दोपहर करीब 1.30 बजे मार्ग छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया। इसके बावजूद महज 15 मिनट बाद मलबा आने से दोबारा मार्ग बंद हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार सुबह करीब सवा दस बजे क्वारब पुल के पास डेंजर जोन में पहाड़ भरभरा कर सड़क पर गिर गया। जिससे हर तरफ अफरा—तफरी मच गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर मौजूद जेसीबी के द्वारा सड़क खोलने के प्रयास लगातार किए गए, लेकिन पहाड़ से बार—बार मलबा गिरने से काफी ज्यादा दिक्कतें पेश आई।

महज 15 मिनट के लिए खुला मार्ग, फिर बंद

काफी मशक्कत के बाद सड़क छोटे वाहनों के लिए आंशिक रूप से खोल दी गई, लेकिन तब तक कई वाहन वापस भी लौट गए थे। मौके पर मौजूद सीएनई संवाददाता के अनुसार सड़क फिलहाल मार्ग पूरी तरह खुलने की उम्मीद कम ही व्यक्त की जा रही है। वहीं, एनएच के तमाम आला अधिकारियों के अलावा पुलिस के जवान भी मौके पर हैं।

पुलिस वालंटियर अंकित सुयाल मौके पर हैं और व्यवस्था देख रहे हैं। मौके पर मौजूद एनएच के सहायक अभियंता जेई जगदीश पपने व गिरीश पांडे ने बताया कि सड़क को खोले जाने का भरकस प्रयास किया जा रहा है। आंशिक रूप से सड़क छोटे वाहनों के लिए खोल दी गई थी, लेकिन मलबा आने से फिर बंद हो गई। पूरे प्रयास हैं मार्ग छोटे वाहनों के लिए दोबारा खोल दिया जाये, लेकिन बड़े वाहनों के लिए खुलना तो बहुत कठिन है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments