लालकुआं : 104 पाउच कच्ची शराब खाम के किया गिरफ्तार
सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। थाना लालकुआं पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये अभियान के तहत गत दिवस एक व्यक्ति को 104 पाउस अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया है।
ADVERTISEMENTS
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक दीपक बिष्ट व हमराही कांस्टेबल आनंदपुरी व कांस्टेबल तरुण मेहता के साथ गश्त पर थे। इस बीच 02 किलोमीटर टांडा रेंज जंगल से महिपाल सिंह कठायत पुत्र कुंवर सिंह कठायत निवासी राजीव नगर लालकुआं को एक प्लास्टिक के कट्टे में 104 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत किया गया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।