HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: देर रात गिरा वाहन, कार के नीचे दबे चालक को निकाल...

अल्मोड़ा: देर रात गिरा वाहन, कार के नीचे दबे चालक को निकाल बचाई जान

हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: गत शुक्रवार देर रात पुलिस की तत्पर कार्यवाही से एक जान बच गई। दरअसल, पिथौरागढ़ जा रही एक कार 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जिससे चालक घायलावस्था में कार के नीचे दब गए थे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर रात रेस्क्यू कार्य कर कार के नीचे दबे चालक को निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

ADVERTISEMENTSAd

हुआ यूं कि कल रात्रि हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही कार संख्या UK 05 TA 4105 दन्या—दोड़म के पास लगभग 50 मीटर खाई में गिर गई थी। यह घटना रात लगभग 11:30 बजे से 12 बजे के मध्य की बताई जा रही है। इसकी सूचना मिलने पर थाना दन्या से पुलिस टीम आपदा प्रबंधन उपकरण लेकर तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और रात्रि का समय और खाई में कटीली झाड़ियों के बीच विषम परिस्थितियों में टीम ने रेस्क्यू कार्य किया। टीम ने कार के नीचे दबे घायल चालक 40 वर्षीय दीपक पाण्डे पुत्र राजेन्द्र प्रसाद पाण्डे, निवासी बजेठी जीआईसी रोड पिथौरागढ़ को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला और उनकी जान बचायी। घायल को पैर और चेहरे पर चोट आईं हैं। जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। कार में सवार दूसरे यात्री नीरज जोशी पुत्र भगवती प्रसाद जोशी निवासी जीआईसी रोड पिथौरागढ़ सुरक्षित है। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक पुष्कर सिंह खाती, हेड कांस्टेबल गोपाल गिरी गोस्वामी व संजय कापड़ी, कांस्टेबल योगेश जोशी, दीपक खड़ाई व होमगार्ड ललित प्रसाद शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments