HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: जाखनदेवी सड़क के कार्य की गुणवत्ता की जांच के आदेश

अल्मोड़ा: जाखनदेवी सड़क के कार्य की गुणवत्ता की जांच के आदेश

ADVERTISEMENTS

✍️ नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम ने बैठक की
✍️ बोले, लापरवाही सामने आने पर की जाएगी कार्यवाही

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: अल्मोड़ा नगर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर एक बैठक जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें रानीधारा व जाखनदेवी सड़क, नगर क्षेत्र में अतिक्रमण, कूड़ा एकत्रण व पेयजल आदि के उचित प्रबंधन पर चर्चा हुई।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

जाखनदेवी रोड में कार्य की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी सदर की अध्यक्षता में जांच कमेटी सड़क की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी उस पर कार्रवाई की जाएगी। रानीधारा रोड के निर्माण को लेकर डीएम ने कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए कि कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इंटरलॉकिंग टाइल्स अच्छे व सुसज्जित तरीके लगाई जाएं, जो रंगीन प्रकार की हों। जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र में समुचित साफ सफाई, अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई, समुचित पेयजल व्यवस्था आदि के लिए संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी/मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम अल्मोड़ा दिवेश शाशनी, सीएमओ डॉ. आरसी पंत, उप जिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा, सहायक नगर आयुक्त भरत त्रिपाठी, पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments