बागेश्वर: सहायक वन कर्मचारी संघ की प्रभागीय कार्यकारिणी होगी गठित

0
सहायक वन कर्मचारी संघ की प्रभागीय कार्यकारिणी होगी गठित

✍️ बैठक में समस्याओं के निदान के लिए चरणबद्ध आंदोलन का संकल्प


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: प्रभागीय कार्यकारिणी सहायक वन कर्मचारी संघ लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने से आक्रोशित है। उन्होंने प्रभागीय कार्यकारिणी का शीघ्र गठन करने का निर्णय लिया है। उसके बाद चरणबद्ध तरीके से समस्याओं का समाधान को आंदोलन होगा।

वन विभाग के चिंतन-मंथन सभागार पर आयोजित बैठक में कर्मचारियों ने समस्याओं पर चर्चा की। कहा कि वह वनों को आग से बचाने के लिए तत्पर रहते हैं। ग्लेशियर में उनकी ड्यूटी रहती है। जाड़ों में वहां ठंड अधिक रहती है। संसाधनों की कमी के कारण वह परेशान रहते हैं। उन्होंने नूतन कार्यकारिणी गठन पर मंथन किया। शीघ्र प्रभागीय कार्यकारिणी का गठन करने पर सहमित बनी। बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी के रणजीत सिंह थापा, अशोक सिंह नेगी, ललित मोहन पौडियाल आदि ने विचार रखे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा। एकजुट होकर वह अपनी समस्याओं का समाधान कराएंगे। संचालन गजेंद्र सिंह गढ़िया ने किया। इस अवसर पर प्रयाग दत्त चौबे, भूपाल राम, कैलाश चंद्र पांडे, प्रताप सिंह ऐठानी, त्रिलोक चंद्र पांडे, केशर हरकोटिया, सुरेश सती, चामू सिंह रावत आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS