HomeUttarakhandUdham Singh Nagarउधम सिंह नगर : दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत; एक की...

उधम सिंह नगर : दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत; एक की मौत, तीन घायल

ADVERTISEMENTS

उधम सिंह नगर | सीमांत तहसील खटीमा क्षेत्र में शुक्रवार 6 दिसंबर को बुलेट और पल्सर की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें तत्काल उप जिला चिकित्सालय खटीमा लेकर जाया गया। डॉक्टरों ने बुलेट सवार असलम को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य तीन का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।

हादसा आज शुक्रवार सुबह दस बजे करीब हुआ। जानकारी के मुताबिक सितारगंज रोड पर राजस्थान ट्रेडिंग कंपनी दुकान के सामने चारुबेटा के रहने वाले राधेश्याम यादव, मिस्त्री असलम को लेकर बुलेट से ईट लेने झनकट की तरफ जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में भूड़ महोलिया से तेज गति से आ रही पल्सर बाइक पर सवार दो युवक दानिश (20) निवासी नूरी मस्जिद और पीछे बैठा सलमान (25) निवासी गोटिया ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए।

सूचना पर बाजार चौकी प्रभारी पंकज सिंह महर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी पंकज सिंह महर ने चारों को तत्काल हॉस्पिटल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने असलम निवासी चारुबेटा को जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस हादसे के बाद मृतक असलम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खटीमा कोतवाली के बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई पंकज महर ने जानकारी देते हुए बताया कि खटीमा सितारगंज रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत हुई थी। इसी हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, पति ने दोनों को कुल्हाड़ी से काट दिया

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार; 6 लोगों की मौत

गुजरात के सूरत में 14 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, ₹70 हजार में डिग्री देने वाले गिरोह का भंडाफोड़

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments