HomeBreaking Newsस्कूल का पूर्व छात्र ही निकला कंप्यूटर चोरी का अरोपी, गिरफ्तार

स्कूल का पूर्व छात्र ही निकला कंप्यूटर चोरी का अरोपी, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

✒️ नशे की लत ने बना दिया चोर

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल। मुक्तेश्वर पुलिस ने स्कूल में हुई कंप्यूटर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 01 युवक को चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार कर लिया है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि विद्यालय में सेंध लगाने वाला इसी स्कूल का पूर्व छात्र निकला। नशे की लत में पड़ने के चलते उसने चोरी—चकारी शुरू कर दी थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 05 दिसंबर, 2024 को वादी अनिल कुमार शर्मा, जो कि राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहाड़पानी के अध्यापक हैं, ने थाना मुक्तेश्वर में एक तहरीर दी थी। जिसमें कहा गया था कि गत 30 नवंबर 2024 से 01 दिसंबर 2024 की रात को अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय से सीपीयू, UPS, माउस, कीबोर्ड आदि सामान चोरी कर लिया गया है। इस मामले में थाना मुक्तेश्वर में धारा 305/331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत की गई। विवेचना SI महेंद्र राज के सुपुर्द की गई।

पहाड़पानी से गिरफ्तारी, चोरी का माल बरामद

मामले में क्षेत्राधिकारी भवाली सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कमित जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी व दबिश के उपरांत 05 दिसंबर 2024 को आरोपी जीवन दुमका पुत्र ललित दुमका, निवासी मल्ली दीनी, थाना मुक्तेश्वर को पहाड़पानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी का सम्पूर्ण माल भी बरामद किया गया।

आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि वह विद्यालय का पूर्व छात्र है। अभियुक्त ने नशीले इंजेक्शन और स्मैक की लत को पूरा करने के लिए चोरी की थी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में SI महेंद्र राज, कांस्टेबल कोस्तुभ कन्याल,
होमगार्ड जीवन चंद्र आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments